वीरभूमि उत्तराखण्ड के जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तथा उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में लोगो ने अपना जीवन बलिदान किया हैं, जिस पर पूरे उत्तराखण्ड को गर्व है। शहीदों के परिजनों को धैर्य प्रदान करने की मैं ईश्वर से कामना करता हूँ। मित्रो मैं "तीरथ सिंह रावत" आपका सेवक, आपके लिए, आपके परिवारजनों और इस देव भूमि के विकास हेतु निरंतर कार्यरत हूँ। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में उत्तराखण्ड की तरक्की का सपना संजोये दिन रात महनत कर रहा हूँ।
उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना, महिलाओं को उनका आदर सम्मान दिलाना, सबका साथ सबका विकास की विचार धारा और इंडिया फर्स्ट के साथ-साथ देव भूमि उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान पर लाना ही मेरा पहला ध्येय है।
मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत प्रगति की राह पर अग्रसर है और इस प्रगति की लहर में उत्तराखण्ड के युवाओं के कौशल को सही जगह पहुंचाना और महिला सशक्तिकरण पर ध्यान देना ही मेरा पहला लक्ष्य है।
महिलाएँ हमारे देश की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं। इसलिए राष्ट्र के विकास के इस महान कार्य में महिलाओं की भूमिका तथा योगदान को पूरी तरह और सही परिप्रेक्ष्य में रखकर ही राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढाया जा सकता है
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए, महिलाओं से जुड़े सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कानूनी मुद्दों पर सरोकार रखता हूँ। महिला सशक्तिकरण की प्रक्रिया में समाज को पारंपरिक पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण के प्रति जागरूक करना, जिससे महिलाओं की स्थिति में सुधार आये।
भारतीय जनता पार्टी बदलाव के लिए एक मिशन पर हैं। लेकिन परिस्थितिया आपके सहयोग के बिना नहीं बदलेगी। इसके लिए मैं, केंद्रीय नेतृत्व और सभी भाजपा के समस्त कार्यकर्ता प्रयासरत हैं। भाजपा के एक सदस्य बन, आप हमें परिवर्तन लाने में सहयोग करेगे। भाजपा का सदस्य बनने से आपको स्थानीय और राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिल जाएगा। आप भी हमारे घटनाओं, अभियानों के बारे में भाजपा के टीम से नियमित रूप से जानकारी प्राप्त होगी और आप उसमे शामिल हो सकते हैं।