मित्रो भारतीय जनता पार्टी बदलाव के लिए एक मिशन पर है लेकिन चीजों आप के बिना नहीं बदलेगी। भाजपा के एक सदस्य के रूप में आप हमें एक परिवर्तन के बारे में लाने में मदद मिलेगी । भाजपा के एक सदस्य बनने से आपको स्थानीय और राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिल जाएगा। तुम भी हमारे घटनाओं, अभियानों के बारे में भाजपा के टीम से नियमित रूप से अपडेट प्राप्त होगा और आप उसमे शामिल हो सकते हैं।
मित्रो अब तक भाजापा के १०.४ करोड़ सदस्यों है. और भाजपा अब उनसे संपर्क करेगी
आज दिनांक २ मई २०१५ को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव डा. सरोज पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने देशभर में 10 करोड़ 43 लाख सदस्य बनाए हैं। पार्टी का एक माई से सदस्यों से महासंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। पार्टी सभी सदस्यों से संपर्क साधकर उन्हें केंद्र सरकार दरा की गई उपलब्धियों के बारे में भी बताएगी।
राष्ट्रीय महासचिव डा. सरोज पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के सफल व मजबूत नेतृत्व के कारण ही पार्टी करोड़ों सदस्य बना पायी है। सबसे बड़ी पार्टी बन जाने के पीछे सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत है। उन्होंने बताया कि एक मई से 31 जुलाई तक सदस्यों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके अलावा 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में 1600 राजनीतिक दल हैं, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। आज सब भारत देश को एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर देखते हैं। केंद्र सरकार भारत को और मजबूत बनाने में काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपना असितत्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। अक्सर देखा गया है कि अपनी किरकिरी से बचने के लिए कांग्रेस के नेता भूमिगत हो जाते हैं। कांग्रेस के नेता अपने असितत्व को बचाने के लिए बेवजह बयान देते हैं। कांग्रेस ने जो भी आरोप लगाया है, उसे जनता से सिरे से खारिज कर दिया है। यही नतीजा है कि कांग्रेस के आरोप का जवाब जनता ने दिया है। कांग्रेस को आरोप लगाने की बजाए अपने गिरेवान में झांकना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रतिभाओं को निखारने का काम भी करेगी। इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय महासचिव डा. सरोज पाण्डेय ने महानगर कार्यालय में सदस्यता संपर्क अभियान का शुभारम किया। इसके बाद कार्यालय में पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने महासंपर्क अभियान के संबंध में जिम्मेदारी दी। उन्होंने महासंपर्क अभियान की भूमिका व उसके स्वरूप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मेरे साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
यह है महासंपर्क अभियान के लक्ष्य
- सदस्यों को मजबूत, जागरूक बनाएगी पार्टी
- सदस्यों की प्राथमिक जानकारी जुटायी जाएगी
- नए सदस्यों से घर जाकर संपर्क किया जाएगा
- सदस्यों को पार्टी के कार्य और समाज निर्माण से जोड़ा जाएगा
- पार्टी के कार्यकर्ता-नेता और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क और समन्वय बनाया जाएगा
- प्रशिक्षणवर्ग के लिए सदस्यों की पहचान की जाएगी