पाटीसैण: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चौबट्टाखाल विधायक तीरथ ¨सह रावत ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान श्रीकोटखाल, बडोली, एकेश्वर, सिमरखाल, नौगांवखाल में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विधायक ने एकेश्वर प्रखंड में एक कार्यक्रम में चौदह छात्राओं को गौरादेवी धन कन्या योजना के चैक वितरित किए। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं व छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुधा नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, प्रेम पांडे, प्रकाश जदली, प्रखंड विकास अधिकारी आशाराम पंत आदि मौजूद रहे।